मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर, स्कूलों और अस्पतालों को दान किए जा रहे: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रदेश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज या तो कम कर दी गई या इन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हटाए गए लाउडस्पीकर स्कूलों और अस्पतालों को दान किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की साप्ताहिक पत्रिकाओं ‘ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य’ के 75 साल पूरा होने पर यहां आयोजित मीडिया संगोष्ठी को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, कई राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद दंगे हुए थे।

इसे भी पढ़ें: तिब्बती मामलों की विशेष समन्वयक उज़रा ज़ेरा ने नेपाली प्रधानमंत्री देउबा से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान या बाद में कोई दंगा नहीं हुआ। यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां पहले छोटे-छोटे मुद्दों पर दंगे होते थे। राज्य में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर उन्होंने इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीर्थस्थल का विकास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान

Creative Sensor Inc लगाएगी उत्तर प्रदेश में प्लांट, 1141 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Volodymyr Zelenskyy का दावा, लीबिया में यूक्रेनी समुद्री Drone ने रूसी युद्धपोत डुबोया