Love Horoscope For 24 January 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जनवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

By रेनू तिवारी | Jan 24, 2026

दैनिक प्रेम राशिफल  24 जनवरी 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।

मेष लव राशिफल: शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है। किसी भी उलझन को शांतिपूर्ण बातचीत से सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते धीरे-धीरे मजबूत होंगे।

वृषभ लव राशिफल: प्रेम जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। साथी के साथ अहंकार (Ego) के टकराव से बचें, अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं। संयम बनाए रखें।

मिथुन लव राशिफल: आप रिश्ते में जो बदलाव चाहते हैं, उनमें अभी थोड़ा समय लगेगा। सप्ताह के अंत तक आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क लव राशिफल : रिश्तों को लेकर सजग रहने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में तनाव हो सकता है, लेकिन आपसी बातचीत से स्थितियां संभल जाएंगी।

सिंह  लव राशिफल: लव लाइफ में आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर मिलेंगे। छोटी-छोटी खुशियां आपके बंधन को मजबूत करेंगी।

कन्या लव राशिफल: प्रियजनों के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। चिड़चिड़ापन छोड़ें और ईमानदारी से संवाद करें। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।

तुला लव राशिफल: भावनात्मक रूप से आप कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं। आप अब "Situationships" के बजाय एक स्थिर और गंभीर रिश्ते की तलाश करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल: इस हफ्ते आपको अहसास होगा कि आपको कितना प्यार किया जाता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार में विनम्रता रखें।

धनु लव राशिफल: पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करें। डेट पर जाने या सरप्राइज देने के लिए अच्छा समय है। भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

मकर लव राशिफल: आपके लिए यह सप्ताह काफी शुभ है। साथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से प्रेम जीवन में सुकून आएगा।

कुंभ लव राशिफल: सूर्य के आपकी राशि में आने से आपके आकर्षण में वृद्धि होगी। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक न करें।

मीन लव राशिफल: परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बीतेगा। लव लाइफ में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए बेकार की बहस से बचें और शांति बनाए रखें।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात