भोपाल में सामने आया लव जेहाद, सोशल मीडिया पर चैटिंग के बाद हुआ प्रेम

By सुयश भट्ट | Sep 04, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला से शादी कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। जिसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार किया तो युवक प्रताड़ित करने लगा। और पीड़ित महिला ने कोहेफिजा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार करीब 1 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान संजय नाम के युवक से हुई थी। जहां संजय ने अपना पूरा नाम संजय सिंह बताया था। सोशल मीडिया पर चैटिंग के बाद कुछ ही दिनों में दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद संजय ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जिससे महिला गर्भवती हो गई। और महिला ने संजय पर शादी का दबाब बनाना शुरू कर दिया।

वहीं कुछ दिनों बाद संजय ने बताया कि असल में वो हिन्दू नहीं बल्कि ईसाई है तथा उसका असली नाम संजय मसीह है। जिसके बाद भी जब युवती शादी की बात पर अड़ी रही तो संजय ने आर्य समाज मंदिर में युवती से शादी कर ली। लेकिन आरोपी शादी के कुछ दिन बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

इसे भी पढ़ें:नीमच की घटना को लेकर कांग्रेस जांच कमेटी के अध्यक्ष ने बीजेपी मंत्री पर लगाया मामला दबाने का आरोप 

दरअसल महिला ने धर्म परिवर्तन करने के बजाए थाने में मामले की शिकायत कर दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Ramayana Part 1 Review | भव्यता, भावुकता और आधुनिक सिनेमा का एक अद्भुत संगम, जानें क्यों खास है यह महाकाव्य

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म