कर्नाटक के इस युवा जोड़े की कहानी नहीं किसी फिल्म से कम, आप भी कहेंगे- एक प्यार ऐसा भी!

By निधि अविनाश | Apr 03, 2021

शादी एक पवित्र बंधन है जिसमें आप एक-दूसरे के साथ सुख से लेकर दुख में साथ निभाने की प्रतिज्ञा लेते है, ऐसा ही एक उदाहरण चिक्कमगलुरु के मनु और स्वप्ना लोगों को दे रहे है। टीओआई की एक खबर के मुताबिक, मनु और स्वप्ना वह प्रेमी जोड़े है जिन्होंने शादी के इस पवित्र बंधन को गंभीरता से समझा और हर एक वादे को पूरा भी करते नज़र आ रहे है। इनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है, टीओआई की खबर के अनुसार, दो साल पहले स्वप्ना के साथ एक गंभीर हादसा हो गया था जिसके कारण अब वह चल नहीं सकती और  व्हीलचेयर के सहारे अपनी आगे की जिंदगी जी रही है। जब यह बात 21 साल के मनु को पता चली तो उसने स्वप्ना के परिवार वालों को आश्वस्त किया कि वह न केवल उसे बहुत प्यार करेगा, बल्कि उसकी देखभाल भी करेगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से संक्रमित फारुक अब्दुल्ला बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

खबर के अनुसार मनु और स्वप्ना 10 वीं कक्षा से एक साथ है। पढ़ाई को बीच में ही छोड़ कर मनु ने हार्डवेयर की दुकान में काम करना शुरू किया,जबकि स्वप्ना ने अपनी पढ़ाई जारी रखी लेकिन एक दुर्घटना ने स्वप्ना की जिंदगी बदल कर रखी दी। टीओआई को बताते हुए स्वप्ना ने कहा कि, " इस दुर्घटना के बाद मेरी जिंदगी काफी बदल गई, मूझे चिंता होने लगी कि मनु ज्यादा दिनों तक मुझसे प्यार नहीं करेगा। लेकिन उन्होंने मेरे परिवारवालों को मुझसे शादी करने के लिए मना लिया।

"उसका सारा जीवन ख्याल रखूंगा"

आपको बता दें कि चिक्कमगलुरु के इन दो युवाओं के बीच जाति का मुद्दा था, हालांकि दोनों परिवार मलनाड शहर के बाहरी इलाके में एक ही गाँव, भक्तहरहल्ली के हैं। आपको जानकर हैरानी होगी पर इस दुर्घटना के तुरंत बाद, मनु ने स्वप्ना की देखभाल करने के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी। दोनों कई अस्पतालों में गए और डॉक्टरों से सलाह ली लेकिन स्वप्ना के पैरों पर कोई नियंत्रण हासिल नहीं किया गया। मनु ने बताया कि, "जब उसके पैरों पर उसे वापस लाने के हमारे प्रयास विफल हो गए, तो मैंने उसका स्थायी रूप से देखभाल करने का फैसला किया, मैंने उससे कहा कि मैं उससे शादी करूंगा ताकि मैं उसके साथ रह सकूं। मैंने अपने माता-पिता और उसके साथ बात की। उसके साथ जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उसके प्रति मेरा प्यार सच्चा है और मैं जीवन भर उसका ख्याल रखूंगा। ” बता दें कि जोड़े  ने अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में भक्तहरहल्ली में शादी की। मनु के दोस्त निवेश ने कहा कि, "वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। यह उसका प्यार है जिसने उसे उसके लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है"।

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में प्रदूषण बढ़ने पर GRAP 3 लागू, निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश