प्रेमी जोड़े ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

By दिनेश शुक्ल | Apr 17, 2021

अनूपपुर। मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धरहरकला के जंगल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार राम प्रसाद यादव पिता बाबूलाल यादव निवासी धरहरकला ने 17 अप्रैल को थाने में सूचना दी कि उसका भांजा 28 वर्षीय मैकू यादव पिता सुरेश यादव तथा धरहर गांव की 16 वर्षीय युवती ने गणेश पहाड़ के जंगल मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य के क्षेत्र में शासकीय अस्तपतालों के साथ ही निजी अस्पतालों का योगदान

सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों शव को नीचे उतारते हुए पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनो ने बताया कि 15 अप्रैल को मृतक मैकू यादव घर में बिना बताएं कहीं चला गया था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी, उसी दौरान गेंदलाल धरहर कला निवासी के खेत में बदबूदार हवा आने से जंगल की तरफ जाकर देखे तो दोनों फांसी में झूल रहे थे।   

प्रमुख खबरें

Virat Kohli की सादगी और लगन के मुरीद हुए Jacob Duffy, वनडे सीरीज में टक्कर को तैयार

जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

Siang Project: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में बंद

SEBI चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey बोले, निष्‍क्रिय कंपनियों को शेयर बाजार से बाहर करेगा नियामक