एक प्यार ऐसा भी, जेल में पता चला प्रेमिका है 8 माह की गर्भवती तो प्रेमी ने रचाई शादी

By निधि अविनाश | Nov 23, 2021

यूपी के बलिया जिले में प्रेमी ने अपनी 8 माह की गर्भवती गर्लफ्रेंड से शादी की। शादी पूरे रीति रिवाज के साथ हनुमान मंदिर में कराई गई। शादी के दौरान काफी लोगों की भीड़ के अलावा कई गंवई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के अखोप चौराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका से प्रेमी ने शादी रचाई। इस शादी में दोनों पक्षों के परिजन भी मौजुद रहे।

बता दें कि शादी के दौरान युवाओं की भीड़ थी और कई लोगों ने वीडियो भी बनाई जो अब काफी वायरल हो रही है। शादी के दौरान दूल्हे का रवैया काफी अजीब था। बताया जा रहा है कि, दोनों पक्षों के दबाव में लड़का शादी के लिए माना क्योंकि लड़के का पिता इस शादी में मौजुद नहीं था। शादी में लड़के की तरफ से केवल रिश्तेदार और  गांव के प्रधान मौजुद थे। प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाया और शादी होने के बाद लोगों ने खुश रहने का आशीवार्द दिया। इस दौरान दूल्हे ने अपना वरमाला गले से उतार दिया था जिससे तरह-तरह की बातें चर्चा का विषय बन गई है।  

इसे भी पढ़ें: यूपी में 310 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- मेडिकल हब के रूप में उभर रहा UP

एक खबर के मुताबिक, लड़का रिश्तेदार के घर आया हुआ था जहां उसे एक युवती से प्यार हो गया था। दोनों के प्रेम की बात पूरे गांव में फैल गई। इस बीच प्रेमिका की लड़ाई पट्टीदार से हो गई जिसके कारण लड़की और माता-पिता समेत भाई को जेल हो गई। जेल में जांच के दौरान पता चला कि लड़की गर्भवती है। लड़की और परिवार के जेल से बाहर आने के बाद लड़की के परिजनों ने प्रेमी के परिजन से बातचीत की। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। लेकिन गांव और परिजनों की बातचीत के बाद सोमवार को दोनों की शादी कराई गई।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team