मेरठ के होटल में प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर गंभीर हालत में होटल स्टाफ ने कराया अस्पताल में भर्ती

By राजीव शर्मा | Sep 13, 2021

मेरठ। दिल्ली रोड पर सोतीगंज स्थित एक होटल में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने आपस में हुई कहासुनी के बाद जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे होटल कर्मचारियों के द्वारा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन भी मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए दोनों को अपने साथ ले गए।युवक के मामा ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

जिला अस्पताल से शनिवार रात मीमो देहलीगेट थाने पहुंचा। जिसके बाद देहलीगेट थाने से सदर थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक प्रेमी युगल को परिवार के लोग ले जा चुके थे। अब इस मामले की सदर पुलिस जांच करने में जुटी। पता चला है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजनों ने इनकार कर दिया था। इसको लेकर दोनों परेशान थे।

अस्पताल से मीमो थाने में जाने के बाद सदर थाने की फैंटम मौके पर पहुंच गई थी। प्रेमी युगल का इलाज चल रहा था और परिवार के लोगों से बातचीत भी कर रहे थे। जबकि जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि दोनों के शरीर में जहर काफी फैल गया था, जिसके चलते दोनों की हालात गंभीर बताकर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की बात कही थी।

परिवार के लोग देहरादून में भर्ती कराने की बात कहकर ले गए। उधर, फैंटम पर सिपाही तो अस्पताल पहुंच गए, लेकिन सदर थाने से जीप देरी से अस्पताल पहुंची, तब तक युगल को परिवार वाले ले जा चुके थे। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर को इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर सदर से घटना के बारे में पूछा। एसपी सिटी का कहना है कि होटल मालिक और संचालक से पूछा जाएगा कि उसने थाना पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी। युगल के परिवार के नंबर जिला अस्पताल से पुलिस लेकर मामले की जांच करेगी।

प्रमुख खबरें

Houthi प्रवक्ता Yahya Saree का आरोप, Saudi सेना ने Yemen में किए 28 हवाई हमले

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया