असम बाढ़ से चिंतित मुक्केबाज लवलीना ने राष्ट्रमंडल खेलों में मुकाबले से पहले लोगों से की मदद की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

ग्लास्गो, 28 जुलाई ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने मंगलवार को कहा कि वह अपने गृह राज्य असम में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही हैं और उन्होंने लोगों से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने की भी अपील की। असम की 28 वर्षीय मुक्केबाज लवलीना को महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में केवल पांच मुक्केबाजों के ड्रॉ के कारण सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला है। इसके साथ ही उनका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है।

फिर भी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रही हूं। हमारे लोग प्रभावितों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। असम के बहुत से लोग भी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचें और उनकी मदद करें। कृपया जरूरी सामान उन तक पहुंचाने में हमारा सहयोग करें।’’ असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार इस वर्ष राज्य में बाढ़ से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा से शिवसागर, गोलाघाट, चराइदेव, जोरहाट, नगांव और कामरूप (महानगर) सहित छह जिलों के 4,45,495 लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi BRICS Summit से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पन्नू के इशारे पर आपत्तिजनक Graffiti बनाने वाले 3 गिरफ्तार

PMK प्रमुख Anbumani Ramadoss ने नाश्ता योजना का खर्च प्रधानाध्यापकों पर डालने के निर्देश का विरोध किया

ब्रिक्स समिट के बीच Congress ने मोदी सरकार को घेरा, कहा India को दिखानी चाहिए Strategic Clarity और नैतिक नेतृत्व

Red Lipstick लगाने से महिलाओं का Confidence और आकर्षण क्यों बढ़ जाता है