By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 12, 2026
हर महिला को मेकअप करना काफी पसंद होता है। पूरे मेकअप लुक को एन्हांस करने का दाम लिपस्टिक में होता है। मेकअप की जान ही लिपस्टिक। आमतौर पर रेड लिपस्टिक को सबसे ज्यादा लोग पसंद करते हैं। इसे लगाते ही लुक बदल जाता है, इसके साथ ही कई बार मूड भी अच्छा रहता है।
दरअसल, रेड कलर लोगों का ध्यान बहुत जल्दी अपने तरफ करता है। जब आप रेड लिपस्टिक लगाते हैं, तो सबका ध्यान हमारी तरफ आता है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं-
कॉन्फिडेंस बढ़ाता है रेड कलर
रेड कलर एक ऐसा रगं है, जिस पर सबकी नजर पहले पड़ती है। एक रिसर्च के अनुसार, रेड कलर कॉन्फिडेंस, पावर और अट्रैक्शन बढ़ाता है। Journal of Personality and Social Psychology में छपी एक अध्ययन के मुताबिक, लिपस्टिक ही नहीं, लाल रंग के कपड़ों में भी महिलाएं ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं।
होंठों का लाल रंग भी मायने रखता है
होंठों का प्राकृतिक रंग भी काफी मायने रखता है। हल्के लाल या गुलाबी होंठ देखकर लोग सोचते हैं कि आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा है और आप एकदम फिट हैं। रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों के होंठ ज्यादा लाल होते हैं, उन्हें यंग और हेल्दी मानते हैं।
Evolutionary Psychology की एक अध्ययन में पाया गया है कि महिलाओं के होंठों की रेडनेस भी किसी महिला को अधिक अट्रैक्टिव और हेल्दी लुक देती है। रेड लिपस्टिक इसी नेचुरल रंग को और निखार देती हैं। आसान भाषा में कहें, तो खूबसूरती आपके चेहरे में होती है, लेकिन मेकअप उसे और अधिक हाइलाइट कर देता है।
ऑफिस में भी बदल सकती है लोगों की नजर
दरअसल, रेड लिपस्टिक का प्रभाव केवल लुक्स पर ही नहीं दिखता है। इसका फर्क ऑफिस और प्रोफेशनल लाइफ में भी देखने को मिलता है। एक अध्ययन में पता चला है कि रेड या बोल्ड मेकअप करने से ऑफिस में और भी ज्यादा कॉन्फिडेंट और समझदार नजर आने लगता है।