CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम शुरू होने से पहले मचा बवाल, उदघाटन समारोह बीच में छोड़कर गई मुक्केबाज लवलीना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

बर्मिंघम।ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह को बीच में ही छोड़ना महंगा पड़ा क्योंकि इसके बाद वह करीब एक घंटे तक फंसी रहीं। उदघाटन समारोह गुरुवार रात को लगभग दो घंटे तक चला और लवलीना ने भारतीय मुक्केबाजी दल के एक अन्य सदस्य मुहम्मद हुसामुद्दीन के साथ अलेक्जेंडर स्टेडियम से खेल गांव के लिए जल्दी निकलने का फैसला किया। लवलीना से जब पूछा गया कि उन्होंने समारोह को बीच में क्यों छोड़ा उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘हम सुबह अभ्यास करना चाहते थे क्योंकि इसके एक दिन बाद हमारा मुकाबला है।

इसे भी पढ़ें: 44वें शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन समारोह में बोले PM मोदी, खेलों में नहीं होते हारने वाले, विजेता और भविष्य के विजेता हैं

हम सभी बसों में आए थे और तब टैक्सी का विकल्प उपलब्ध नहीं था। अगर उन्हें जल्द ही लौटना था तो फिर उन्हें समारोह में नहीं आना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई अन्य खिलाड़ियों ने भी समारोह में नहीं आने का फैसला किया था क्योंकि अगले दिन उन्हें अभ्यास या फिर अपनी स्पर्धाओं में हिस्सा लेना था। मैं इस मामले में मुक्केबाजी टीम से बात करूंगा।’’ भारत से कुल 164 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। जिन भारतीय खिलाड़ियों ने समारोह मैं नहीं आने का फैसला किया उनमें महिला भारतीय क्रिकेट टीम भी शामिल थी क्योंकि उसे अगले दिन मैच खेलना है। खेलों से पहले लवलीना ने आरोप लगाया था कि उनकी कोच को लगातार परेशान किया जा रहा है और उनकी निजी कोच संध्या गुरुंग को खेल गांव में आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। संध्या को बाद में खेल गांव का मान्यता पत्र दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर