Reasons Of Low Energy: हर समय Low Energy और थकान? नजरअंदाज न करें ये 5 खतरनाक संकेत

By अनन्या मिश्रा | Jul 04, 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान महसूस होना एक आम बात है। लेकिन ज्यादा मेहनत किए बिना भी अगर लगातार थकान बनी रहती है, तो इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में लगातार होने वाली थकान न सिर्फ आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित करती है, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी निगेटिव असर डालती है।

इसे भी पढ़ें: America के Luxury Cruise पर Norovirus का बड़ा Outbreak, 4000 लोगों के बीच 125 संक्रमित

नींद की कमी से थकान होना

अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है।

नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और फिर से एनर्जी स्टोर करता है।

लगातार कम नींद लेने से चिड़चिड़ापन, सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है।

वहीं देर रात तक फोन या लैपटॉप यूज करने की आदत भी नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

आयरन की कमी होना

शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन जरूरी होता है। यह शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।

जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिससे व्यक्ति को जल्दी थकान महसूस होने लगती है।

महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

कम पानी पीना

शरीर में पानी की कमी होने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और इससे शरीर के अंगों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है।

जिसका सीधा असर एनर्जी के लेवल पर पड़ता है।

डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर आना, सिरदर्द और लगातार थकान रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लगातार तनाव और मानसिक दबाव महसूस करना

जब लगातार मानसिक दबाव या तनाव रहता है, तो शरीर की एनर्जी तेजी से खत्म होती है।

वहीं दिमाग किसी बात से लगातार परेशान रहता है, तो शरीर थका हुआ महसूस करता है।

लंबे समय तक तनाव रहने से आपकी नींद प्रभावित होती है, जिस कारण दिनभर थकान महसूस हो सकती है।

विटामिन B12 और विटामिन D की कमी

बता दें कि विटामिन डी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने में सहायता करता है। वहीं विटामिन B 12 शरीर में एनर्जी के उत्पादन के लिए जरूरी माना जाता है।

अगर शरीर में इन दोनों विटामिन्स की कमी होती है, तो व्यक्ति की मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और दिन भर थकान महसूस हो सकती है।

इसलिए समय-समय पर जांच करवाना और संतुलित डाइट लेना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

लुका मोड्रिच ने VAR और Ronaldo के पेनल्टी पर उठाए सवाल, क्रोएशिया के साथ नाइंसाफ़ी?

Mumbai Rain Red Alert | मुंबई में अगले 3 दिन भारी आफत! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 6 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल?

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में दान की चोरी के आरोपों से हड़कंप, ट्रस्ट ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Prabhasakshi NewsRoom: Border पर तनाव के बीच Modi सरकार ने 4 Chinese Companies को दी छूट, Congress ने उठाये सवाल