By एकता | Feb 28, 2023
पुरुषों की भागदौड़ भरी जिंदगी सीधे तौर पर उनके यौन जीवन और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है। हर दिन यौन स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने का खामियाजा पुरुषों को बढ़ती उम्र के साथ भुगतना पड़ रहा है। मौजूदा समय में ज्यादातर पुरुष इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। यह समस्या आमतौर पर स्पर्म काउंट के घट जाने की वजह से होती है। पुरुषों के स्पर्म काउंट में गिरावट होने के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें गलत लाइफस्टाइल, असंतुलित भोजन, तनाव शामिल है। कम स्पर्म काउंट से सिर्फ फर्टिलिटी ही नहीं बल्कि पुरुषों की यौन इच्छा भी प्रभावित होती है। अच्छी बात यह है कि पुरुष आसानी से कम स्पर्म काउंट की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी डाइट में स्पर्म काउंट बढ़ाने वाले फूड्स को शामिल करना पड़ेगा। इन फूड्स का सेवन करने से स्पर्म की क्वांटिटी के साथ क्वालिटी को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
पालक- पुरुष, जो कम स्पर्म काउंट की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें रोजाना पालक का सेवन शुरू कर देना चाहिए। पालक में आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है, जो स्पर्म की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्पर्म की गुणवत्ता को भी सुधारने में मदद करता है। पालक को पुरुष सब्जी की तरह खा सकते हैं, इसके अलावा इसका जूस भी पीना फायदेमंद होगा।
गाजर- स्पर्म काउंट की कमी दूर करने के लिए पुरुष गाजर का सेवन कर सकते है। गाजर में कई पोषक तत्व मौजूद होते है, जो शारीरिक कमजोरी दूर कर स्पर्म काउंट बढ़ाते हैं। गाजर का कई तरह से सेवन किया जा सकता है। पुरुष चाहें तो इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा इसको सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है और इसका जूस निकालकर भी पीया जा सकता है।
तरबूज- तरबूज और इसके बीज पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। तरबूज के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। शरीर में जिंक की कमी से पुरुषों में बांझपन का खतरा बढ़ता है, जिसे तरबूज के बीच से दूर किया जा सकता है।
डार्क चॉकलेट- शारीरिक तौर पर एक्टिव पुरुषों को डार्क चॉकलेट खाने की सलाह दी जाती है। डार्क चॉकलेट पुरुषों के यौन जीवन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एल- अरजिनाइन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो स्पर्म का वॉल्यूम और क्वालिटी बढ़ाने में मदद करता है।