US में अमेरिका के किसी भी देश की तुलना में सबसे कम मुद्रास्फीति...बाइडेन की फिर फिसली जुबान, देखें वीडियो

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की एक बार फिर कैमरे पर जुबान फिसल गई। जब उन्होंने देश में मुद्रास्फीति से निपटने के अपने प्रशासन के प्रयासों के बारे में बोलते हुए एक और गलती कर दी है। यह कहने के बजाय कि अमेरिका में दुनिया में सबसे कम मुद्रास्फीति दर है, बाइडेन ने कह दिया कि यूएस में अमेरिका में किसी भी देश की तुलना में सबसे कम मुद्रास्फीति दर है। बाइडेन ने विस्कॉन्सिन राज्य के मिल्वौकी में अपने संबोधन में कहा कि मजदूरी कीमतों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है और अब हम अमेरिका में किसी भी देश की तुलना में सबसे कम मुद्रास्फीति दरों में से एक हैं। ,फिर भी, हम इसे और भी कम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन और ट्रंप के बीच तेज हुई जुबानी जंग, यूएस राष्ट्रपति को बताया गुस्सैल और दिमागी तौर पर हिला हुआ

राष्ट्रपति का स्वास्थ्य इस साल की शुरुआत में खबरों में था, जब एक विशेष वकील ने वर्गीकृत दस्तावेजों को अनुचित तरीके से संग्रहीत करने के लिए बाइडेन की जांच करते हुए सुझाव दिया था कि वह अपनी उम्र के कारण मानसिक गिरावट से पीड़ित थे।  345 पन्नों की रिपोर्ट में उन्हें एक सहानुभूतिशील, नेक इरादे वाला, कमजोर याददाश्त वाला बुजुर्ग व्यक्ति बताया गया है।  

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये