Chamba Tragedy । वीडियो बनाने के शौक ने ली दो भाइयों की जान, पालतू Dog ने निभाई आखिरी सांस तक वफादारी

By एकता | Jan 26, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित प्रसिद्ध भरमाणी माता मंदिर की चोटियों पर लापता हुए दो भाइयों की तलाश एक बेहद दुखद अंत के साथ खत्म हुई। इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा चर्चा उस वफादार पालतू कुत्ते की हो रही है, जो हाड़ कपाने वाली ठंड में चार दिनों तक अपने मालिक के शव के पास 'फरिश्ता' बनकर बैठा रहा।

इसे भी पढ़ें: Republic Day 2024: Kartavya Path पर 'Made in India' का जलवा, Arjun टैंक से HMRV ने खींचा ध्यान

पहरा देता रहा कुत्ता

जब रेस्क्यू टीम पहाड़ियों पर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। शून्य से नीचे के तापमान और भारी बर्फबारी के बीच, पीयूष का पालतू कुत्ता चार दिनों से अपने मालिक के बेजान शरीर के पास बैठा हुआ था।

वह कुत्ता कड़ाके की ठंड में न कहीं गया और न ही उसने किसी जंगली जानवर को शव के पास आने दिया। बताया जा रहा है कि वफादार कुत्ता इतना भावुक था कि वह शुरू में रेस्क्यू टीम को भी शव के पास आने नहीं दे रहा था। टीम ने कुत्ते को सुरक्षित बचा लिया है और उसे हेलीकॉप्टर के जरिए नीचे लाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Myanmar Border से Kishtwar तक आतंक पर प्रहार, इन जांबाजों को मिला कीर्ति और शौर्य चक्र सम्मान

रेस्क्यू ऑपरेशन का दुखद अंत

प्रशासन ने दोनों भाइयों को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। स्थानीय पुलिस, पर्वतारोहियों और ग्रामीणों के साथ-साथ ड्रोन की मदद ली गई। तीसरे दिन वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया।

भारी मशक्कत के बाद टीम ने बर्फ के नीचे से पहले पीयूष (13 वर्ष) और फिर विकसित (19 वर्ष) का पार्थिव शरीर बरामद किया। विधायक जनक राज ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।

प्रमुख खबरें

India- Bangladesh Relations में दरार! बांग्लादेश ने भारत के स्पष्टीकरण को नकारा, PM के सलाहकार को रोकने पर जताई कड़ी नाराज़गी

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत