दुनिया में LPG सबसे ज्यादा भारत में महंगी, पेट्रोल में हम तीसरे नंबर पर, डीजल आठवें नंबर पर महंगा

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

बढ़ती महंगाई ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। भारत में भी लगातार महंगाई में बढ़ोतरी देखी जा रही है। महंगाई का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना महामारी की वजह से पहले ही आर्थिक हालात बेहद खराब थे, अब महंगाई ने परेशानी को और भी बढ़ा दिया है। रूस-यूक्रेन लड़ाई की वजह से भी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, आश्चर्य की बात तो यह है कि भारत एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में दुनिया में सबसे टॉप पर है। यानी कि भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर दुनिया में सबसे ज्यादा महंगा है। अगर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो यह दुनिया में तीसरे नंबर पर ज्यादा है। जबकि डीजल की कीमत दुनिया में आठवें नंबर पर ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई कम करो वरना केंद्र की अलीबाबा और 40 चोरों की सरकार गद्दी छोड़ो: नाना पटोले का जोरदार हमला

परचेसिंग पावर को समझने के लिए आपको हम इसका कैलकुलेशन बताते है। मान लीजिए कि भारत में 1 लीटर पेट्रोल के दाम 120 रुपये हैं। इस हिसाब से अमेरिका में 1.55 डॉलर में मिल जाएगा लेकिन क्या आपको पता है कि अगर अमेरिका में आप ढेड़ डॉलर लेकर जाते हैं तो इससे बहुत कम सामान खरीदे जा सकते हैं। वही भारत में 120 रुपये में बहुत कुछ खरीदा जा सकता है। परचेसिंग पावर के लिए एक अनुमान यह भी है कि हाल में ही मार्च में 1 किलो आलू की कीमत 1.94 डॉलर थी यानी कि 160 रुपये के आसपास। भारत में इसे 7 रुपये में खरीदा जा सकता था। भारत में परचेसिंग पावर पैरिटी के आधार पर कैलकुलेशन किया जाए तो 1 लीटर पेट्रोल का भाव 5.2 डॉलर होता है। वहीं एलपीजी गैस की कीमत भारत में 3.5 डॉलर प्रति लीटर है जो कि विश्व में सबसे ज्यादा है। 

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda