लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला IIMC के सत्रारंभ समारोह का करेंगे शुभारंभ

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 22, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) का सत्रारंभ समारोह 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 25 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। कोरोना के कारण इस वर्ष पांच दिवसीय सत्रारंभ समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सैन्य अधिकारियों के लिए मीडिया संचार पाठ्यक्रम का समापन, कैप्टन बंसल बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की अहम भूमिका 

कार्यक्रम के समापन सत्र में आईआईएमसी के पूर्व छात्र नए विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। इन पूर्व छात्रों में आज तक के न्यूज़ डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद, इंडिया न्यूज के प्रधान संपादक राणा यशवंत, जनसंपर्क विशेषज्ञ सु सिमरत गुलाटी, इफको के जनसंपर्क प्रमुख हर्षेंद्र सिंह वर्धन एवं आईआईएमसी एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण रंजन शामिल हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईआईएमसी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। भारतीय जन संचार संस्थान नए विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें मीडिया, जनसंचार, विज्ञापन एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में करियर हेतु मार्गदर्शन दिलाने के लिए प्रतिवर्ष सत्रारंभ कार्यक्रम का आयोजन करता है।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश