LSG vs SRH Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से दी मात

By Kusum | May 20, 2025

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराया। आईपीएल 2025 के 61वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई है। जबकि गुजरात, आरसीबी और पंजाब प्लेऑफ  के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। मिचेल मार्श 39 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। मार्श और मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में सात रन ही बना सके। एडन मार्करम 38 गेंद में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष ने 5 गेंद में तीन रन बनाए। निकोलस पूरन ने 26 गेंदों पर 45 रन बनाकर आखिरी ओवरों में रफ्तार प्रदान की। उन्होंने मार्करम और बाद में आयुष बदोनी और अब्दुल समद के साथ अहम साझेदारियां कीं। 

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार