मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देश के नए CDS होंगे लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) अनिल चौहान

By अंकित सिंह | Sep 28, 2022

केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति कर दी है। लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर अनिल चौहान देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। अनिल चौहान इसके पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे जिनका असामयिक निधन हो गया था। दिसंबर में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद लगातार खाली था। केंद्र की मोदी सरकार तीनों सेनाओं में समन्वय के लिए सीडीएस की शुरुआत की थी।

 

इसे भी पढ़ें: म्यांमार की सेना की आलोचना करने वाली मॉडल को अब जबरन निर्वासित किए जाने का डर


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया, जो भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की थीं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है।

 

उन्होंने पहले भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) के रूप में कार्य किया है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। चौहान केन्द्रीय विद्यालय कोलकाता, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। वह घरवाल के राजपूत परिवार से हैं।

 

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन तनाव के बीच भारतीय सेना और नौसेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

 

चौहान को 1981 में 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। चौहान 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियां की हैं। साथ ही साथ उन्हें जम्मू और कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का अनुभव भी है। अपने करियर के दौरान, उन्हें उनकी सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (2020), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (2018), अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत