जम्मू कश्मीर एक प्रमुख क्षेत्र बनने की दिशा में अग्रसर : उपराज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

श्रीनगर, 22 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यहां कहा कि यह केंद्रशासित प्रदेश अब सूचना प्रौद्यौगिकी, उद्योग, पर्यटन, महिला उद्यमिता और युवा सशक्तीकरण जैसे क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में अग्रसर है। ‘आवाम की आवाज’ कार्यक्रम के 17वें संस्करण को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ केंद्र शासित प्रदेश को रोजगारोन्मुखी और भय, भ्रष्टाचार तथा नशा मुक्त बनाने की दिशा में सही अवसर प्रदान करता है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘तीन साल की लघु अवधि में हमने प्रत्येक क्षेत्र में सुधार किया है, जिसने बहुतायत में वृद्धि एवं विकास के लिए कई अवसर प्रदान किये हैं।’’ उन्होंने कहा कि परिणाम दिख रहे हैं, क्योंकि केंद्रशासित प्रदेश अब सूचना प्रौद्यौगिकी, उद्योग, पर्यटन, राजस्व, महिला उद्यमिता और युवा सशक्तीकरण जैसे क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?

बिहार में श्री अन्न क्रांति की तैयारी, ICRISAT के साथ किसानों की आय बढ़ाएगी सरकार

Shaheen Afridi vs Babar Azam: पाकिस्तान की कप्तानी पर छिड़ी जंग, अफरीदी बोले- फिलहाल मैं ही कप्तान हूं