जम्मू-कश्मीर प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा है : उप राज्यपाल सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

श्रीनगर, 15 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में इतिहास लिख रहा है और अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने इसे ‘‘उम्मीदों और सपनों की नयी सुबह’’ करार दिया।’’ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ललित घाट से बोटैनिकल गार्डन तक आयोजित वॉकथॉन के लिए जमा लोगों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘ विभिन्न मानकों पर अभूतपूर्व प्रदर्शन दर्ज किया जा रहा है, जिससे समानता और सामाजिक न्याय के साथ प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर सुधरा है। यह उम्मीदों और सपनों की नयी सुबह है।’’

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह वॉकथॉन हमारे सुरक्षा बलों, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है और साथ ही आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर बनाने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों को अगली पीढ़ी तक ले जाना है और उनकी यादों व आदर्शों को जीवंत करना है।’’ उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े ‘जन अभियान’ को चलाया है और इसका नतीजा है कि जम्मू-कश्मीर सहित देश का हर हिस्सा ‘हर घर तिरंगा उत्सव’ का गवाह बन रहा है। सिन्हा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कश्मीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथशोपियां, कुलगाम, जम्मू, किश्तवाड़, राजौरी और पुंछ में मनाया जा रहा और 1.30 करोड़ लोग प्रगति और शांति के पथ पर चल रहे हैं, जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री ने की है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित