होली के बाद इन राशियों की खुलेगी किस्मत, देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग

By अनन्या मिश्रा | Mar 04, 2023

सनातन धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। बता दें कि हिंदू पंचांग के मुताबिक 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को रंग खेला जाएगा। होली के बाद ग्रहों की चाल से बहुत ही कुछ राशियों का बहुत ही अच्छा राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग को गजलक्ष्मी राजयोग कहा जाता है। 12 राशियों में से कुछ राशियों को गजलक्ष्मी राजयोग से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 

देवगुरू बृहस्पति

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व बताया गया है। ग्रहों की चाल बदलने से राशियों पर इसका शुभ और अशुभ परिणाम देखने को मिलता है। जिसका असर सीधे-सीधे जातक के जीवन पर पड़ता है। इस वर्ष कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। साल के पहले महीने यानि की जनवरी में सबसे ज्यादा प्रभावी और धीमी चाल चलने वाले शनि ग्रह राशि परिवर्तन कर चुके हैं। जिसके बाद अब 13 महीनों में 1 बार राशि परवर्तन करने वाले सबसे बड़े देव और शुभ ग्रह देवगुरू बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: शनिदेव होली से पहले इन राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें, अपनी स्वराशि में हो रहे हैं उदित

गजलक्ष्मी राजयोग

देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि देव गुरु बृहस्पति लगभग पिछले 13 महीनों से अपनी स्वयं की राशि मीन में गोचर कर रहे थे। मेष राशि में गुरु के गोचर करने पर वहां पर चंद्रमा पहले से मौजूद रहेंगे। ज्योतिष के मुताबकि जब मेष राशि में गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं तो इस दौरान गजलक्ष्मी योग बनता है। इस राजयोग को काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि कई राशियों पर गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। गजलक्ष्मी राजयोग बनने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन का लाभ होगा और इसके अलावा अन्य साधनों से धन की प्राप्ति होगी। 

मेष राशि 

होली के बाद जब मेष राशि में गुरु का गोचर होगा तो वह चंद्रमा के साथ मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे। यह राजयोग मेष राशि के लग्न भाव में बनने जा रहा है। इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर मजबूती मिलेगी। वहीं धन लाभ के कई बेहतरीन अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके अलावा जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनका प्रमोशन और आय में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि

गुरु-चंद्रमा से बना गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि के लोगों को भी अच्छे समय का संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलने से कई रूके काम बड़ी आसानी से पूरे होंगे। वहीं व्यापारी वर्ग के लोगों को व्यापार में मुनाफा होने के साथ कई तरह के लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। वहीं यदि इस राशि के जातकों का कोई काम लंबे समय से फंसा हुआ है तो वह भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।

धनु राशि

मेष राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से बना गजलक्ष्मी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए सुनहरा और शुभ अवसर लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों को घन के अच्छे स्त्रोत बनते दिखेंगे। साथ ही करियर में भी तरक्की के योग बनेंगे। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के पास एक साथ कई नौकरियों का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजना अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देगी।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित

Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया