Lucknow : Samajwadi Party छोड़ने के बाद दारा सिंह चौहान BJP में फिर शामिल होंगे

By रितिका कमठान | Jul 16, 2023

समाजवादी पार्टी को छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान अब फिर से बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। उन्हें बीजेपी में भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य शामिल करवाएंगे। सोमवार 17 जुलाई को वो पार्टी में शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ में ही बीजेपी स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

माना जा रहा है कि उन्होंने अब तक ये साफ नहीं किया है कि उन्होंने इत्सीफा क्यों दिया है। इस्तीफा दिए जाने के कारणों को लेकर उन्होंने कहा कि इस्तीफे के कारणों के बारे में बाद में बताउंगा। उन्होंने इस्तीफे पत्र में भी किसी कारण का जिक्र नहीं किया है। बता दें कि दारा सिंह चौहान ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।

बता दें कि दारा सिंह चौहान उत्तर प्रदेश में 2017-22 की सरकार में मंत्री थी। मगर 2022 में उन्होंने समाजवादी पार्टी का साथ चुना था। गौरतलब है कि दारा सिंह चौहान एक पिछड़े वर्ग के नेता है। लोकसभा चुनाव से चंद पहले उनकी वापसी से भाजपा को अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं उनका समाजवादी पार्टी को छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। 

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform