परिचालन कारणों से लखनऊ-मुंबई उड़ान रद्द की गयी : एअर इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

एअर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने ‘‘परिचालन कारणों’’ और उड़ान मार्ग में परिवर्तन की वजह से 17 जून के लिए निर्धारित अपनी लखनऊ-मुंबई उड़ान सेवा को रद्द कर दिया।

एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली में भारी बारिश के कारण उड़ान मार्गों के परिवर्तन की वजह से भी उड़ान को रद्द करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया, उनके देरी से गंतव्य तक पहुंचने का असर चालक दल के पहुंचने पर भी हुआ।

एयरलाइन ने बताया कि मौसम संबंधी देरी और बाधाओं के कारण उनके बदले में अन्य चालक दल की व्यवस्था तुरंत नहीं की जा सकी। उसने बताया कि प्रभावित यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए उन्हें होटल में ठहराया गया। उसने बताया कि यात्रियों को उड़ान रद्द होने पर पूरा किराया वापस करने या किसी और उड़ान में उनके जाने की व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती