लखनऊ पुलिस ने अपहृत दो बालकों को 24 घंटे के बाद बरामद किया,आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र से अपहृत 10 और 12 साल के दो बालकों को 24 घंटे बाद ही पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में 19 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी (एसएचओ) सुभाष चंद्र सरोज ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति लड़कों को साइकिल पर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर ली गयी जिसका ठिकाना लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ निकला।

एसएचओ ने कहा,‘‘एक विशेष टीम भेजी गई जिसने लड़कों को बचाया और संदिग्ध विजय शर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया।’’ सीतापुर निवासी विजय शर्मा घटना के समय लखनऊ के पटेल नगर में रह रहा था। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्यवाही कर रही है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है