IPL 2023: कप्तान क्रुणाल पांड्या की एक गलती से लखनऊ को हुआ बड़ा नुकसान, एलिमिनेटर मुकाबले में मिली मुंबई से हार

By अंकित सिंह | May 25, 2023

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस से 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही लगातार दूसरी बार लखनऊ को प्लेऑफ से बाहर होना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल की अनुपस्थिति में क्रुणाल पांड्या कर रहे थे। हालांकि, क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में कई गलतियां की लेकिन एक गलती की खूब चर्चा हो रही है। मुंबई इंडियंस इस जीत के बाद क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। क्रुणाल पांड्या ने अपनी टीम से महत्वपूर्ण मुकाबले में क्विंटन डी कॉक जैसे बड़े खिलाड़ी को बाहर रखा। एलएसजी ने डी कॉक को बाहर रखा और शुरुआती एकादश में केवल 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ गई और काइल मेयर्स को उनके बाद में इम्पैक्ट सब के रूप में इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni-Hardik के बीच खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में टूटे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड, Jio Cinema पर एक साथ इतने करोड़ लोगों ने देखी CSK की जीत

सुपरजाइंट्स की टीम दो विकेट पर 69 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसके बाद कृणाल ने पीयूष चावला की गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया और फिर टीम ने लगातार विकेट गंवाए। कृणाल ने स्वीकार किया कि उन्हें वह शॉट नहीं खेलना चाहिए था। उन्होंने मैच के बाद कहा कि हम वास्तव में अच्छी स्थिति में थे। सब कुछ तब शुरू हुआ जब मैंने वह शॉट खेला था... वह शॉट नहीं खेलना चाहिए था और मैं पूरी तरह से दोष अपने ऊपर लेता हूं। कृणाल ने कहा कि विकेट में कोई समस्या नहीं थी, बस उनकी टीम बेहतर बल्लेबाजी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि विकेट दोनों पारियों में समान खेला। हमें बस बेहतर बल्लेबाजी करनी थी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा