Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की जासूसी की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने आरोपी को रोका, जिसकी पहचान गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां के सराफकोट निवासी रशपाल सिंह के तौर पर हुई है।

शर्मा ने बताया कि आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा एजेंसियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी साझा कर रहा था। सराभा नगर थाने में ‘शासकीय गोपनीयता अधिनियम’ और ‘भारतीय न्याय संहिता’ की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से दो सीसीटीवी कैमरे, एक वाई-फाई राउटर, एक पावर एडॉप्टर और एक मेमोरी कार्ड बरामद किया गया। शर्मा ने कहा, “कितनी संवेदनशील जानकारी भेजी गयी, इसका पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

BJP पर Mamata Banerjee का वार, जनता को डराने और पुलिस के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Bulgaria Presidential Election: स्पष्ट नतीजे न मिलने से 1 नवंबर को होगा रनऑफ मुकाबला

Bhubaneswar में बोले PM Modi, आर्थिक मोर्चे पर भी लड़े जा रहे युद्ध, बैंकिंग क्षेत्र को साइबर आतंकवादियों से बचाना जरूरी

ब्राजील में Lula Da Silva फिर बने राष्ट्रपति, 44 लाख वोटों से Flavio Bolsonaro को हराया