आमिर खान की दोनों बेटियां फिर साथ आयी नजर, फिल्म लूडो का ट्रेलर रिलीज

By रेनू तिवारी | Oct 19, 2020

बॉलीवुड की फिल्में लगातार ऑनलाइन रिलीज हो रही है। ऑनलाइन रिलीज के रेस में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म लूडो भी शामिल हो गयी हैं। फिल्म लूडो का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म लूडो नेटफ्लिक्स पर 12 नवंबर को रिलीज होगी।

फिल्म लूडो में कई सारे अहम कलाकार है जो फिल्म को मजबूती देते खिलाई पड़ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में आप राजकुमार राव को नये अंदाज में देख सकते हैं।
लूडो ट्रेलर की शुरुआत एक पासा के दृश्य के साथ होती है और पृष्ठभूमि में एक आवाज यह कहती है, "लूडो जीवन है और जीवन लूडो है।"

लूडो के ट्रेलर का अनावरण किया गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लूडो का ट्रेलर हमें फिल्म के केंद्रीय पात्रों से परिचित कराता है और एक आकर्षक सवारी होने का वादा करता है। लूडो ट्रेलर की शुरुआत एक पासा के दृश्य के साथ होती है और पृष्ठभूमि में एक आवाज यह कहती है, "लूडो जीवन है और जीवन लूडो है।" आवाज आगे कहती है, "आप जीतो या हारो क्या फर्क पड़ता है आखिर में सभी गोटियां एक ही घर में पहुंचती हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख- काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को पूरे हुए 25 साल, जादू अब भी बरकरार

दमदार है फिल्म की कास्ट

लूडो के बारे में बोला गया ये डायलॉक काफी यूनिक है। साथ में फिल्म की कास्ट काफी शानदार लग रही हैं। फिल्म में सभी दमदार एक्टर और एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। वहीं राजकुमार राव के लंबे बात लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। 

 फिल्म लूडो में आमिर खान की दोनों बेटियां एक बार फिर साथ नजर आने वाली हैं। फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की दंगल के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। दोनों अभिनेत्रियां फिर से लुडो में स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हैं। दंगल 2016 में रिलीज़ हुई। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

प्रमुख खबरें

दिल्ली में PM Modi से मिले VD Satheesan, केरल के लिए मांगा केंद्र का साथ

PM Modi से मिलेंगे Tamil Nadu CM Vijay, पदभार संभालने के बाद पहली Delhi यात्रा

पद्म सम्मान के बाद भावुक हुईं Hema Malini, दिवंगत पति Dharmendra को याद कर लिखा संदेश- मानो धर्मेंद्र जी मेरा हाथ थामे हुए हैं

Don 3 Controversy Explained | क्या सच में बॉलीवुड से बैन हो सकते हैं Ranveer Singh? FWICE के कड़े रुख के बीच समझें इनसाइड स्टोरी