Brazil President Lula Calls Modi: ट्रंप को धमकाने वाले लूला ने मोदी को किया फोन, टैरिफ के खिलाफ भारत के साथ मिलकर ब्राजील ने तैयार किया प्लान!

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2025

एक तरफ अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर ट्रेड वॉर लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ दुनियाभर की ताकतें जुड़ने लगी हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति तो डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने पहले ही कह दिया था कि अगर फोन कॉल करना होगा तो वो ट्रंप को नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करेंगे। अब राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने बिना समय गवाएं सबसे पहला फोन कॉल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर दिया। ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीएम मोदी को फोन किया है। पीएम मोदी के साथ बातचीत में उन्होंने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। ललुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि ट्रंप से बात नहीं करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी...अमेरिका पर मोदी का 50 सेकेंड वाला होश उड़ाने वाला बयान

वहीं इससे पहले रूस को लेकर ट्रंप की धमकी के बीच मॉस्को में पुतिन से एनएसए अजित डोभाल ने मुलाकात की है। इसी साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा हो सकता है। डोभाल ने कहा कि रूस के साथ बेहद खास रिश्ता है। सुरक्षा और आर्थिक सहयोग दोनों के बीच इसको लेकर द्विपक्षीय बातचीत हुई। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की प्रेस सेवा की ओर से साझा की गई एक वीडियो क्लिप में डोभाल बातचीत से पहले पुतिन से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुतिन ने क्रेमलिन में अपने कक्ष में डोभाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार, डोभाल ने बाहरी दबाव के बावजूद रूस के साथ सभी मोर्चों पर सहयोग जारी रखने की नयी दिल्ली की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे पुतिन ने कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त