लुलु मॉल विवाद में कूदे आजम खान, कहा- आरएसएस का फंड रेज्रर है मालिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने आरोप लगाया है कि लुलु मॉल के मालिक का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से सीधा संबंध है और उसके निर्देश पर मॉल में अनधिकृत रूप से नमाज अदा की गई। खान यहां अदालत के एक मामले में आए थे। सपा नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लुलु मॉल का मालिक आरएसएस के लिए धन जुटाता है और वह राज्य में सांप्रदायिक हिंसा पैदा करना चाहता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: आजम खान के बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला, उच्चतम न्यायालय ने खारिज की याचिका

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर के बारे में खान ने कहा, ‘‘वह समाजवादी पार्टी में वापस नहीं आ सकते क्योंकि वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।’’ सपा ने हाल ही में राजभर को एक पत्र भेजकर कहा था कि जहां भी उन्हें अधिक सम्मान मिले, वहां जाएं। राजभर की पार्टी सुभासपा ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था।

प्रमुख खबरें

Samastipur में Swatantrata Senani Express के AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

शिक्षक दिवस पर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों का संगम!

नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा: प्रो. संजय द्विवेदी

पश्चिम बंगाल के CM Suvendu Adhikari का ऐलान: Maha Ashtami पर पूरे राज्य में पूर्ण शराबबंदी