राजस्थान के लगभग 15 जिलों में लम्पी बीमारी फैल चुकी है : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

जयपुर, 16 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य के 15 जिलों में पशुओं में लम्पी चर्म रोग फैल चुकी है। अब हमारी प्राथमिकता यह है कि इस बीमारी को और अधिक जिलों में फैलने से रोका जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लम्पी चर्म रोग की रोकथाम के लिए सभी जिला कलेक्टर जरूरत पड़ने पर बिना टेंडर दवाईयां खरीदने के आदेश जारी किए जा चुके हैं और युद्धस्तर पर इस महामारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर गोवंश में फैली इस बीमारी का सामना करना है। उन्होंने कहा कि लम्पी चर्म रोगी मृत पशुओं के निस्तारण के संबंध में जिला कलेक्टर को दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने आयुर्वेद विभाग से सुझाव लेकर देशी उपचार के गाइडलाइन जारी करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं की साफ-सफाई, सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव, फॉगिंग तथा जेसीबी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि दवाइयों की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है, टीकों कापरीक्षण जारी है तथा विकल्प के रूप में गोट पॉक्स के टीकों का उपयोग किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने विश्वास दिलाया कि राज्य को पूरी मदद दी जाएगी। इस बैठक को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत