Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल में भोजन पकाने का सही समय और नियम

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 03, 2026

आज यानी 3 मार्च 2026, मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ रहा है। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण और इस प्रभाव पूर्ण रुप से दिखाई देगा। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि सूतक काल से पहले यदि भोजन पकाना हो तो धार्मिक दृष्टि से सही मुहूर्क क्यों होना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं चंद्र ग्रहण वाले दिन भोजन पकाने का सही समय क्या होना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दिन कब पकाएं भोजन?

इस बार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को सुबह सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक लग जाएगा, इसके बाद से शाम 6:30 बजे तक भोजन नहीं पकाया जा सकता है। इसलिए भोजन सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त या उषा काल में बनाया जा सकता है। उषा काल में क्योंकि सूतक लग रहा है और 5 बजकर 5 मिनट लेकर 5 बजकर 55 मिट कर ब्रह्म मुहूर्त है, तो भोजन पकाने के लिए यह सबसे बेस्ट है।

चंद्र ग्रहण के दिन कब करें भोजन?

गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल में तो भोजन कर सकते हैं, हालांकि ग्रहण काल में भोजन नहीं करना चाहिए। यदि कोई गर्भवती महिला है और वह भोजन करना चाहती है तो ग्रहण काल में भी भोजन किया जा सकता है, इसलिए पहले ही उस भोजन में तुलसी का पत्ता डाल सकते हैं।

चंद्र ग्रहण के दिन धार्मिक नियमों का पालन करना बेहद जरुरी होता है। सूतक से पहले ब्रह्म मुहूर्त में भोजन बनाना सबसे उत्तम विकल्प माना जाता है। इसके साथ ही तुलसी की पत्ती का प्रयोग भोजन की शुद्धता बनाए रखने के लिए किया जाता है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी ने रचा इतिहास, बधाई देने टूट पड़े मित्र देश, Italy से लेकर पूरी दुनिया ने जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचत आह्वान पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिया ईंधन संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश

प्रीतम लाल दुआ सभागार इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को

विजय रूपाणी की बेटी के आरोपों पर Air India की सफाई, कहा- Compensation के लिए कोई दबाव नहीं