लुपिन फाउंडेशन ने शून्य बजट प्राकृतिक खेती में 7000 किसानों को प्रशिक्षित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

नयी दिल्ली। लुपिन फाउंडेशन ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न राज्यों के 7,000 से अधिक किसानों को नवीन, कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल शून्य बजट प्राकृतिक खेती के तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। फाउंडेशन ने कहा कि अनुभवी किसान और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुभाष पालेकर ने राजस्थान के भरतपुर में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अगुवाई की। पालेकर ने फार्मा कंपनी ल्युपिन की सीएसआर (सामाजिक निगमित दायित्व) शाखा ने एक बयान में कहा कि पालेकर ने “जीवामृत, बीजामृत, गान जीवामृत” और अन्य जैव कीटनाशकों जैसे खेती कार्य में उपयोग होने वाले उत्पादों को बनाने के बारे में मार्गदर्शन दिया और उसे प्रदर्शित करके दिखाया।

जीरो बजट प्राकृतिक खेती के तहत खेती के कुछेक विधियां सन्निहित हैं जिसमें रासायनिक उर्वरकों का बिल्कुल ही उपयोग नहीं किया जाता है। प्रशिक्षण में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के 7,000 से अधिक किसानों ने भाग लिया। ल्यूपिन फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में हमारी सरकार के प्रयासों को समर्थन देने का लक्ष्य रखता है। ल्यूपिन फाउंडेशन का लक्ष्य प्राकृतिक खेती के साथ जुड़कर किसानों की आय में सुधार करना है।

इसे भी पढ़ें: बैंक शेयरों में भारी गिरावट से सेंसेक्स 155 अंक टूटा, निफ्टी 11,500 अंक से नीचे आया

उन्होंने कहा,  हम किसानों को प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें इस जानकारी से लैस करेंगे कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर किस तरह से खेती की जाती है, ताकि खेती के खर्च में भारी कटौती की जा सके।’’इस वर्ष की शुरुआत में, सरकार ने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए केंद्रीय बजट 2019 में शून्य बजट प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की घोषणा की थी। फाउंडेशन ने कहा कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में व्यापक रूप से स्वीकृत, खेती करने का तरीका है। लगभग तीन करोड़ से अधिक किसान इस पद्धति से खेती करते हैं।

प्रमुख खबरें

भारत को शुक्रिया बोलते ही बलूचों पर पाक ने की Fighter Jet से बमबारी, अब होगा तगड़ा पलटवार?

Jio Credit में Bank of America करेगा $1.92 Billion का निवेश, 49.9% हिस्सेदारी के साथ मेगा Deal

Narendra Modi रात को नहीं सो पा रहा, हम उन्हें पागल कर देंगे, Rahul Gandhi का बड़ा दावा

अब कैंची अटैक की तैयारी में हूती, सऊदी पर होगा दो तरफा हमला?