SSC Recruitment Scam Verdict: झूठ बोलने वाली ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए, भर्ती घोटाला मामले में HC के फैसले के बाद बोले अभिजीत गंगोपाध्याय

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2024

चुनाव के दौरान भर्ती घोटाला मामले में राज्य को बड़ा झटका लगा। कलकत्ता हाई कोर्ट) ने करीब 26 हजार नौकरियां रद्द कर दी थीं। जानकारों की राय के मुताबिक, हाई कोर्ट ने पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय द्वारा दिए गए निर्देश को बरकरार रखा है। इस मामले में फैसले के बाद उन्होंने कहा कि मैं इससे कड़ा फैसला नहीं दे सकता था, खंडपीठ ने इससे कड़ा फैसला सुनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं झूठ बोलने वाली ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगता हूं। जिस तरह से उसने इतने लंबे समय तक शिक्षित और योग्य नौकरी चाहने वालों के जीवन को बर्बाद कर दिया है। एक के बाद एक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: हार का डर ममता बनर्जी की आंखों में दिख रहा है, कूच बिहार के बावल पर बोले निसिथ प्रमाणिक, बाइक पर आए TMC के गुंडों ने लोगों पर किया अटैक

पूर्व जज ने आगे कहा कि न्यायपालिका बहुत पवित्र है और यह न्यायपालिका भारत के नागरिकों के हित में काम करती है और मुझे इस पर बहुत गर्व है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। मैंने काफी समय तक इस न्यायपालिका के हिस्से के रूप में काम किया। 

प्रमुख खबरें

US Dollar के मुकाबले Rupee 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ

Tibet Flood: चीनी PM Li Qiang पहुंचे ग्यिरोंग, 558 लोग अब भी लापता

Meta के नए नियम: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे Kids Accounts, 2 घंटे की Daily Limit तय

BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग