Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र

By अनन्या मिश्रा | May 25, 2026

आज यानी की 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इस कारण इस दिन गंगा दशहरा का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने और दान-पुण्य करने से जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और मंदिर की साफ-सफाई कर दीपक जलाएं। इस दौरान मां गंगा की पूजा और आरती करें। वहीं मंत्रों का जाप करें और गंगा दशहरा का पाठ करें। वहीं इस दिन अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

इस दिन गंगा नदी में स्नान करना चाहिए।

अगर आप किसी कारणवश गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं, तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।

पूजा के समय श्रीगंगा स्त्रोत और मंत्रों का जाप करना चाहिए।

गंगा दशहरा के दिन 10 चीजों के दान का विशेष महत्व होता है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और मां गंगा की कृपा प्राप्त होती है।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई