अयोध्या में विराजती है माता सीता की कुल देवी, जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना

By सत्य प्रकाश | Oct 07, 2021

अयोध्या। नवरात्र प्रारंभ होते ही देवी मंदिरों में श्रद्धा भाव से लोग दर्शन पूजन का क्रम भी शुरू कर देते हैं। लेकिन अयोध्या में एक ऐसी शक्तिपीठ जहां दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। और यह पीठ माता सीता की कुलदेवी के रूप में जानी जाती हैं। इस स्थान पर दर्शन पूजन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु व भक्त अयोध्या पहुंचते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सरयू तट पर गणेश वंदना के साथ शुरू हुई विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला का आयोजन

अयोध्या के इतिहास में दर्ज इस स्थान का वर्णन किया गया कि हूणों और मुगलों के आक्रमण से देवकाली मंदिर दो बार ध्वस्त हुआ। पहली बार इसका पुनर्निमाण महाराज पुष्यमित्र ने और दूसरी बार मुगलों द्वारा ध्वस्त किये जाने पर बिन्दु सम्प्रदाय के महंत ने इस भव्य मंदिर के स्थान पर एक छोटी सी कोठरी का निर्माण कराया. तब से आज तक इस मंदिर में पूजा पाठ चल रहा है . रूद्रयामल और स्कन्दपुराण में भी श्री देवकाली जी और उनके मंदिर का उल्लेख मिलता है, जिससे इस ऐतिहासिक मंदिर की पौराणिकता प्रमाणित होती है। 

प्रमुख खबरें

समुद्र में सुरक्षा कवच हुआ मजबूत, INS निपुण कैसे भारत की रक्षा करेगा?

कोलकाता में होर्डिंग विवाद: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पुलिस थाने में पेश हुए

बजरंग दल से भिड़ने वाले मोहम्मद दीपक को SC से राहत, FIR पर रोक, क्या अभिषेक मनु सिंघवी की दलील बनी वजह

Sukesh Chandrasekhar Case: 2 साल की सजा के लिए 8 साल जेल क्यों? Delhi HC में न्यायिक पक्षपात पर छिड़ा संग्राम