Kali Chaudas 2023: संसार की रक्षा के लिए मां काली ने किया था राक्षसों का वध, जानिए काली चौदस की पौराणिक कथा

By अनन्या मिश्रा | Nov 11, 2023

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रूप चतुर्दशी या काली चौदस मनाया जाता है। दिवाली के पांच दिन के पर्व का यह दूसरा दिन होता है। काली चौदस के दिन मां काली की पूजा की जाती है। बताया जाता है कि इस दिन मां काली ने असुरों का वध किया था। काली चौदस को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन मां काली की विशेष पूजा आराधना की जाती है। जो भी जातक इस दिन मां काली की पूजा-अर्चना करता है, उसे मां काली के आशीर्वाद से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। काली चौदस बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बंगाल में काली चौदस को मां काली के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Dhanteras Katha: क्या आप जानते हैं क्यों मनाया जाता है धनतेरस का पर्व, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा

नरक चौदस का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और नरकासुर से जुड़ा है। पौराणिक कथा के मुताबिक प्राचीन काल में नरकासुर नामक एक राक्षस था। जो अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर ऋषियों-मुनियों, देवी-देवताओं और सोलह हजार राजकुमारियों को कैद कर लिया था। जिसके बाद राजकुमारियों और देवताओं ने परेशान होकर भगवान श्रीकृष्ण से मदद मांगी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर दिया। हिंदू धर्म ग्रंथ के अनुसार, नरकासुर के वध से संपूर्ण पृथ्वी लोक प्रसन्न था। वहीं देवता भी काफी ज्यादा खुश थे। नरकासुर के वध की खुशी में नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। जिसे छोटी दिवाली और काली चौदस कहा जाता है।

नरकासुर के वध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने ऋषियों-मुनियों, देवी-देवताओं और सोलह हजार राजकुमारियों को मुक्त कराया। तब राजकुमारियों ने कहा कि उन्हें अब समाज में सम्मान नहीं मिलेगा। इसलिए राजकुमारियों ने भगवान श्रीकृष्ण से इसका रास्ता निकालिए। जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने 16 हजार राजकुमारियों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए उनसे विवाह कर लिया। तब से इस दिन को नरक चतुर्दशी या काली चौदस मनाए जाते की प्रथा है।

प्रमुख खबरें

Asiatic Society of Mumbai में Amit Shah का बड़ा बयान, ज्ञान को Ideology की सीमाओं से मुक्त करने का आह्वान

Nepal Flood Relief: भारत ने बेत्रावती क्षेत्र के लिए 70 मीटर लंबे Bailey Bridge के हिस्से भेजे

Pahalgam Attack पर BRICS की निंदा: Ravinder Raina बोले- Terrorism के खिलाफ दुनिया की बड़ी ताकतों का एकजुट संकल्प

BRICS Summit 2026: PM Modi की सफल Foreign Policy पर बोले Ravi Shankar Prasad