अमेरिका में MacDonald की कर्मियों ने यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

शिकागो। मैकडोनाल्ड्स की कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप वाली दर्जनों शिकायतें दर्ज कराई हैं। कार्यस्थल कदाचार की जांच करने वाली एजेंसी में दायर शिकायतें 20 शहर के कर्मचारियों की तरफ से दर्ज कराई गई हैं। शिकायतकर्ताओं ने अभद्र तरीके से छूने, अश्लीलता, यौन उत्पीड़न आदि आरोप लगाए हैं।

दर्जनों कर्मचारियों ने कंपनी के शिकागो स्थित कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। फ्लोरिडा स्टोर में कार्यरत जमैलिया फेयरले ने कहा कि मुझे मैकडोनाल्ड्स में शर्मिदगीपूर्ण तथा डर के माहौल का सामना करना पड़ा और प्रबंधकों ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव