मैक्रों ने यूरोप से अपनी वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने और अमेरिका पर निर्भर न रहने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने सोमवार को यूरोपीय देशों का आह्वान किया कि हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भरता बढ़ाएं और अमेरिका पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं रहें। मैक्रों ने 20 यूरोपीय देशों के रक्षा मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों के पेरिस में आयोजित एक सम्मेलन के समापन भाषण में यूरोप के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अपनी खुद की रक्षा प्रणाली विकसित करने की वकालत की। फ्रांसीसी आयोजकों ने कहा कि बैठक में ड्रोन रोधी युद्ध और बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली पर चर्चा की गई। इसके अलावा यूक्रेन पर रूस के बड़े स्तर के हमले के बाद इस तरह के उपकरणों के महत्व और प्रभावशीलता पर भी संज्ञान लिया गया।

प्रमुख खबरें

NEET-UG Re-Exam पर NTA के DG का बड़ा दावा, बोले- बिना किसी गलती के संपन्न हुई परीक्षा

Pakistan-Qatar की मध्यस्थता का बड़ा असर, America-Iran में Peace Deal का 60 दिन का Roadmap तैयार

चुप रहो, बेकार लोग..., आखिर क्यों अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे

अपने घरों की ओर भी लौटें घरेलू पर्यटक