बीसीसीआई एजीएम में मदन लाल की अगुआई वाली सीएसी के कार्यकाल के बढ़ने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के कार्यकाल को गुरूवार को अहमदाबाद में होने वाली बोर्ड की 89वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में बढ़ाये जाने की संभावना है। समिति को इंग्लैंड श्रृंखला से पहले तीन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा-भारतीयों के साथ सहानुभूति लेकिन तनाव में देखना सुखद

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार पूर्व विश्व कप विजेता मदन लाल की अध्यक्षता वाली सीएसी अपना काम पहले की तरह ही करेगी। सीएसी के अन्य सदस्य आरपी सिंह और सुलक्षणा नायक हैं। एजीएम में इन तीनों के कार्यकाल को बढ़ाये जाने को मंजूरी दिये जाने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा