सर्वे के खिलाफ बड़े जंग की तैयारी, मदनी बोले- मदरसों का काम देश को एकजुट करना, 22 सितंबर को देवबंद में बड़ी बैठक

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2022

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सर्वे कराने के निर्देश के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली में जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक हुई। सर्वे को जमीयत ने सरकारी दखल बताया है। बैठक के बाद मौलाना महमूद मदनी ने बयान देते  हुए कहा कि मदरसों का काम देश को एकजुट करना है। इसके साथ ही सर्वे को लेकर कटाक्ष भी किए गए। मदनी ने कहा कि बिना सरकारी मदद के ये तमाम मदरसे चल रहे हैं। हम इस मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: अधिकारियों के बड़े फेरबदल से एक बार फिर पुख्ता हुई योगी की सख्त प्रशासक वाली छवि

तमाम बातों के बाद जमीयत ने तय किया है कि आगामी 22 तारीख को  दारुउलेम देवबंद में एक बड़ी बैठक बुलाई गई। वहां अगली रणनीति तय होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसों का सर्वे करवा रही है। सर्वे के दौरान गैर सरकारी मदरसों में मौजूद मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांची जाएगी। पिछले हफ्ते यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इस फैसले की घोषणा की थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर