मधुर भंडारकर ने ‘इंडिया लॉकडाउन’ की शूटिंग शुरू की, कोरोना के जख्मों पर आधारित है फिल्म

By रेनू तिवारी | Jan 23, 2021

मुंबई। साल 2020 पूरी दुनिया के लिए काफी ज्यादा तनावपूर्ण रहा। कोरोना वायरस के कारण लाखों लोगों ने अपनी जिंदगी गवां दी। करोड़ों लोग लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो गये। हालात काफी ज्यादा दयनीय थे। इससे पहले एसी परिस्थिति इस पीढ़ी ने नहीं देखी थी। लॉडाउन के दौरान जिस तरह के हालात थे अब इस सबजेक्ट पर निर्देशक मधुर भंडारकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

भंडारकर ने फिल्म के कलाकारों और अन्य कर्मियों के साथ तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘‘फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ की शूटिंग शुरू’’ फिल्म में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों पर कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के प्रभाव को दिखाया जाएगा। इंडिया लॉकडाउन में प्रतीक बब्बर, साई तम्हाणकर, श्वेता बसु प्रसाद, प्रकाश बेलावाड़ी और आहना कुमरा होंगे। इसका निर्माण ‘भंडारकर एंटरटेनमेंट’ और ‘पीजे मोशन पिक्चर्स’ द्वारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अक्षय की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें किस कब देगी सिनेमाघर में दस्तक 

इससे घोषणा से पहले समीक्षकों द्वारा प्रशंसित निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुर भंडारकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म "भारत लॉकडाउन" का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू होगी। जो आज से शुरू हो गयी है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म महामारी के दौरान लोगों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है और कैसे अनियंत्रित लॉकडाउन ने उनके दैनिक जीवन को प्रभावित किया।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में फंसे Kerala के 37 पर्यटक सुरक्षित, रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Nepal Flood India Alert | नेपाल जलप्रलय की भारत में दस्तक! बिहार, यूपी और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के 36 गेट खोले गए

Gandak Barrage से घटा पानी का बहाव, Bihar के तटवर्ती इलाकों को मिली राहत

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं