Dhak Dhak Girl का Power-Packed अंदाज, Madhuri Dixit का Boss Look हुआ Viral, ऑफिस जाने वाली लड़कियां लें टिप्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 29, 2026

90's के दशक से लेकर आज के दौर में भी माधुरी दीक्षित कई एक्ट्रेसेज को टक्कर देती नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित बढ़ती उम्र के साथ स्टाइल और भी धांसू होता जा रहा है। हाल ही माधुरी की लेटेस्ट तस्वीरों का हर कोई दीवाना हो जाएगा। सूट-बूट में धक-धक गर्ल बॉस लेडी बनीं नजर आ रही है। 58 की उम्र में भी हसीना का अंदाज काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है। यंग लड़कियां उनसे टिप्स लेकर खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं। 

जानिए ब्लेजर सेट की कीमत

माधुरी के इस क्लासिक लुक और सॉफ्ट फेमिनिम टच का परफेक्ट मिक्स है, जिसे उन्होंने बड़े ही ग्रेस के साथ कैरी किया। माधुरी ने फेमस सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया। ब्लेजर सेट का कलर लेमन येलो है और इसकी कीमत 15,900 रुपये है। 

3डी फ्लावर ने ऐड किया स्टेटमेंट

माधुरी के इस लुक की डिटेलिंग पर ध्यान दें, तो उनके ब्लेजर सेट को हैवी लग्जरी बनाना क्रेप फैब्रिक से बनाया गया है, जो स्ट्रक्चर और फ्लो दोनों का बैलेंस देता है। इसे वेल्ट पॉकेट्स और बटन डिटेलिंग के साथ क्लीन टेलर्ड फिनिश मिली, तो फ्रंट पर हुक क्लोजर इसे स्मूद और मिनिमल लुक प्रदान करता है। जिसमें स्टेटमेंट एलिमेंट 3डी फ्लावर लेकर आया, जिसे लैपल के एक साइड पर लगाया जाता है। इसी के साथ ही उन्होंने सेम कलर की वेस्ट भी पहन रखी है।

वाइड लेग ट्राउजर किया पेयर

माधुरी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए वाइड लेग ट्राउजर वियर किया है। जिसके साइड में दी जिप क्लोजर, फिट को क्लीन रखती है। स्ट्रक्चर्ड टॉप और फ्लोई बॉटम का कॉम्बिनेशन लुक को क्लासी और ग्रेसफुल फील देता है। ब्लेजर की स्लीव्स को कोहनी तक चढ़ाकर उन्होंने कभी चेयर पर बैठकर पोज दिए है।

ऑफिस जाने वाली लड़कियां लें टिप्स

  - ब्लेजर का शानदार लुक के साथ सॉफ्ट बैलेंस ऐड करें, जैसे फ्लोरल या बेल्ट, जिससे आपका लुक प्रोफेशनल नजर आएगा।

 - ब्लैक, ग्रे जैसे रेगुलर कलर की बजाए ब्राइट लेकिन सटल कलर को चूज करें। इसके साथ ही लेमन येलो शेड पर ओवर एक्सेसरीज से बचें।

 - आप वाइड लेग ट्राउजर को ही ट्राई करें, जो काफी आरामदायक हो और आपको एलिगेंट लुक भी दे।

 - इसके साथ ही मिनिमल स्टाइलिंग रखें। जैसे कि छोटे इयररिंग्स, न्यूड हील्स ऑफिस के लिए परफेक्ट है।

 - क्लीन फिट पर ध्यान दें, क्योंकि वो ज्यादा पॉलिश्ड और नीट लगते हैं। 

प्रमुख खबरें

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी

Chess Olympiad: दिग्गज Harika Dronavalli टीम से बाहर, 19 वर्षीय Savitha Shri को मिला Team India में मौका

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल