Madhya Pradesh: गुना जिले में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के मयाना शहर के पास बृहस्पतिवार रात को एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गयी। मयाना पुलिस थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि घटना उस समय हुई जब ट्रक चालक वाहन को खड़ा कर उसकी मरम्मत कर रहा था। तभी एक मोटरसाइकिल ने ट्रक को टक्कर मार दी जिससे इस मोटरसाइकिल सवार एक नाबालिग और ट्रक की मरम्मत कर रहा ट्रक चालक सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान