मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बोले, किसानों के नाम पर दिल्ली में देश विरोधी ताकतों ने किया तांडव

By दिनेश शुक्ल | Jan 28, 2021

हरदा। मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने दिल्ली हिंसा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह किसानों के नाम पर देश विरोधी ताकतों का तांडव था, जिसे माफ नहीं किया जा सकता। कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दो साल से कर रहा था दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसान फसल उगाने तक सीमित था लेकिन अब कृषि उत्पाद स्वंय तैयार कर एमआरपी पर बेच सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक किसानों को यह सुविधा नहीं थी, इसलिये वह केवल फसल उगाने और बेच देने तक सीमित थे। किसानों को उनकी उपज का पर्याप्त दाम नहीं मिल रहा था इसलिये खेती लाभ का धंधा नहीं बन पा रही थी। तीन नए कृषि कानूनों और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से किसानों को अब खेती के साथ व्यापार करने का अवसर मिलेगा। जिससे उनकी आय बढ़ेगी और देश का किसान समृद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर के नाम पर भाजपा देशवासियों को डराकर कर रही है चंदा- दिग्विजय सिंह

किसान नेता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों के फायदे बौखलाई कांग्रेस, कम्युनिस्ट, आप से जुड़ी देश विरोधी ताकतों ने किसानों को बहकाकर आंदोलन शुरू कर दिया और दिल्ली में किसानों के नाम पर जो उत्पात मचाया वह निंदनीय है, यह घटना माफी के योग्य नहीं है। मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा