मध्य प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बोले कांग्रेस बताए, वो गांधीजी के साथ है या गोडसे के ?

By दिनेश शुक्ल | Mar 15, 2021

भोपाल। कांग्रेस और उसके नेता सिर्फ दिखावे के लिए गांधी जी की बात करते रहे हैं। वास्तव में उन्हें गांधी जी के मूल्यों से कुछ भी लेना देना नहीं है। वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल के मामले में कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह का रवैया अपनाया है, उससे तो यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी गोडसे की भक्त है और गोडसे के विरोधी उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल को पार्टी से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के बैतूल में दोहरा हत्याकांड, क्षेत्र में फैली सनसनी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा पर गोडसे समर्थक होने के झूठे आरोप लगाती रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी तो यथार्थ में गोडसे समर्थक है। गोडसे समर्थक एक नेता को कांग्रेस में बनाए रखने के मोह में पार्टी के नेतृत्व ने एक निष्ठावान नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया। चतुर्वेदी ने कहा कि गांधी जी के नाम का ढोल पीटने वाली कांग्रेस ने अपने इस निर्णय से एक बार फिर बापू और उनकी शहादत का अपमान किया है। ऐसे में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस वास्तव में गांधी जी के मूल्यों का अनुसरण करती है या गोडसे के रास्ते पर चलने लगी है?

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार