मध्य प्रदेश भाजपा 28 अक्टूबर को 28 विधानसभाओं में जारी करेंगे संकल्प पत्र

By दिनेश शुक्ल | Oct 27, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी उप चुनाव वाली 28 विधान सभाओं में 28 अक्टूबर को संकल्प पत्र जारी करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा मलहरा, अनूपपुर, सांची एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा अशोकनगर में विधानसभा में संकल्प पत्र जारी करेंगे। इसी प्रकार अलग अलग विधानसभाओं में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण संकल्प पत्र जारी करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि 28 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपचुनाव वाली सभी 28 विधानसभाओं में एक साथ संकल्प पत्र जारी करेंगे। अलग-अलग विधानसभाओं में जारी होने वाले संकल्प पत्रों में विधानसभा के विकास का रोड मैप होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा मलहरा, अनूपपुर एवं सांची में संकल्प पत्र जारी करेंगे। शिवराज सिंह चौहान के साथ बड़ा मलहरा में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, सांची में सुश्री उमा भारती एवं अनूपपुर में पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार में ‘लॉ’ दिग्विजय सिंह चलाते थे, ‘ऑर्डर’ कमलनाथ देते थेः कैलाश विजयवर्गीय

वही सुमावली एवं भांडेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, आगर में प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण जटिया, सुवासरा में पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता एवं प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा, बदनावर में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, डबरा में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सुरखी में मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भूपेन्द्र सिंह, मांधाता में मंत्री कमल पटेल, दिमनी में मंत्री रामखिलावन पटेल, अंबाह में मंत्री रामकिशोर कांवरे उपस्थित रहेंगे।  

इसे भी पढ़ें: भाजपा के नैतिक दिवालियापन पर बोलिये कैलाश जी, साख धूल में मिल गयी है- भूपेन्द्र गुप्ता

भिण्ड जिले के गोहद में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया, ग्वालियर में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, सांसद विवेक शेजवलकर, ग्वालियर पूर्व में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, ब्यावरा में प्रदेश शासन के मंत्री भारतसिंह कुशवाह, सांसद रोडमल नागर, बमौरी में राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह, मुंगावली में आलोक शर्मा, जौरा में पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, मुरैना में अभय चौधरी, हाटपिपल्या पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल संकल्प पत्र जारी करेंगे। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर