कांग्रेस सरकार में ‘लॉ’ दिग्विजय सिंह चलाते थे, ‘ऑर्डर’ कमलनाथ देते थेः कैलाश विजयवर्गीय

Kailash Vijayvargiya, National General Secretary BJP,
दिनेश शुक्ल । Oct 27 2020 9:35PM

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि चीन की सेना 1200 कि.मी. देश के अंदर आ गई। राहुल गांधी को कि.मी. इंच, फुट का भी ज्ञान नहीं है। अगर चीन की सेना 1200 कि.मी. अंदर आती तो दिल्ली तक आ जाती। राहुल गांधी ने देश की सेना का अपमान किया है। देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर का बंटाढार कर दिया था। बस भ्रष्टाचार का बोलबाला था। दिग्विजय सिंह ने सरकारी बंगले में बैठकर ‘लॉ’ चलाया। वे तबादलों में, ठेकों में ला-ला करते थे और कमलनाथ इसके लिए ऑर्डर देते थे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के आने के बाद मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा तबादला उद्योग चला। कई कांग्रेसियों को तो रोजगार भी मिल गया था। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुवासरा विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ ने सरकार में आने के पहले युवाओं से वादा किया था कि बेरोजगारों को प्रतिमाह 4 हजार रूपए भत्ता दिया जाएगा। किसानों का 2 लाख रूपए तक का कर्जामाफ करने का वादा किया था। लेकिन कांग्रेस सिर्फ बोलती है,  करती नहीं है। परंतु भाजपा जो बोलती है,  वह करती भी है। कांग्रेस की विशेषता है कुछ भी बोलना।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग व कर्मचारियों पर संदेह जताकर संविधान का अनादर कर रहे कांग्रेसीः विष्णुदत्त शर्मा

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता भाजपा की सेना हैं। जिस तरह भारत की सेना सीमा पर खड़े होकर बाहर के दुश्मन से लड़ रही है उसी तरह भाजपा का पोलिंग बूथ का कार्यकर्ता अंदर के दुश्मन से लड़ता है। देश में अफजल गुरू जैसे आतंकवादी को न्यायपालिका फांसी देती है तो नारे लगाए जाते हैं अफजल गुरू हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी और मुलायम सिंह यादव यह सभी उनकी पीठ थपथपाने वाले नेताओं को माफ नहीं करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की हिम्मत कैसे हुई यह कहने की कि मैं तिरंगे को हाथ नहीं लगाऊंगी। महबूबा को देश में रहने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस की पहचान विनाश की रही है और भाजपा की पहचान विकास की है। भाजपा विकास करके बताती है। कांग्रेस वही करती है, जिससे उनका घर और तिजोरी भरे। उन्हें प्रदेश और देश की चिंता नहीं है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के नैतिक दिवालियापन पर बोलिये कैलाश जी, साख धूल में मिल गयी है- भूपेन्द्र गुप्ता

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि चीन की सेना 1200 कि.मी. देश के अंदर आ गई। राहुल गांधी को कि.मी. इंच, फुट का भी ज्ञान नहीं है। अगर चीन की सेना 1200 कि.मी. अंदर आती तो दिल्ली तक आ जाती। राहुल गांधी ने देश की सेना का अपमान किया है। देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो मोदी-मोदी के नाते लगते हैं। मोदी जी ने करोड़ों जनता का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मोदी जी ने भारत को दुनिया के अंदर सक्षम देश बनाया है। उन्होंने कहा कि देश की माताओं, बहनों की आंखों में खाना बनाते समय आंसू आते थे। उनके आंसू पोछने का काम गैस चूल्हा देकर उज्जवला योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यही भाजपा का विकास और विचार है। मोदी जी ने किसी भी गरीब से भेदभाव नहीं किया। मोदी जी कहते हैं सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास तो भाजपा ने सबका विश्वास जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव साधारण नहीं है,  यह मध्य प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करेगा। इसलिए भाजपा को जिताने का संकल्प लें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़