Madhya Pradesh: इंदौर में बी.टेक के छात्र की सरेराह हत्या, छात्रा समेत चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

इंदौर। बी. टेक के एक छात्र की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय बीबीए छात्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक आनंद ने बताया कि बी.टेक के छात्र प्रभास उर्फ मोनू (22) की बुधवार तड़के उस वक्त चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी जब वह कार से अपने चार दोस्तों के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तान्या, छोटू, शोभित और रितिक के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली, भारत का गुस्सा देख पाक ने दी शांति रखने की सलाह

डीसीपी के मुताबिक छोटू, शोभित और रितिक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। आनंद ने बताया, तान्या (19) मूलत: खरगोन की रहने वाली है। वह इंदौर में बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ एक निजी कम्पनी में नौकरी भी कर रही है।’’ उन्होंने बताया कि तान्या और उसके तीन साथियों ने कार में सवार टीटू और रचित नाम के युवकों पर जानलेवा हमले की नीयत से यह चार पहिया गाड़ी रास्ते मेंरुकवाई जिसमें प्रभास भी बैठा था। डीसीपी ने बताया,‘‘चाकू से किए गए हमले में टीटू और रचित तो बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे प्रभास की चाकू लगने से हुए गंभीर घाव के कारण मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि हत्याकांड की मुख्य आरोपी तान्या की टीटू और रचित से दोस्ती थी, लेकिन बाद में उनके बीच किसी वजह से मनमुटाव हो गया था। डीसीपी के मुताबिक इस मनमुटाव के चलते ही उन पर हमला किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ