मध्य प्रदेश उप चुनाव: राज्य में चुनाव से पहले एक्टिव हुए शिवराज सिंह चौहान, कर रहे ये काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

मध्यप्रदेश में भाजपा ने उप चुनावों से पहले राज्य और केंद्र की उपलब्धियों को उजागर करने के प्रयास तेज कर लिए हैं। राज्य में लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के निधन के बाद, उप चुनावों की रणनीति बनी है। हालांकि रिक्त पदों को भरने के नियम के अनुसार छह माह के भीतर चुनाव कराना होता है, लेकिन महामारी के चलते चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। 

अनिल तलैया निलंबित किए जाने वाले तीसरे अधिकारी थे, इससे पहले निवाड़ी जिले के दो नगर पालिका अधिकारियों को चौहान ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद निलंबित कर दिया था ।इसी तरह राय गांव के सिंहपुर में अपने दौरे के दौरान चौहान ने राज्य की नल जल योजना के तहत ग्रामीणों को जल का पानी कनेक्शन प्रदान करने में विफल रहने के लिए अधिकारियों की खिंचाई की है।राज्य के राय गांव ,जोबाट, पृथ्वीपुर और लोकसभा क्षेत्र खंडवा में उपचुनाव होने हैं। 12 सितंबर से शुरू हुई मुख्यमंत्री की जन दर्शन यात्रा में मुख्यमंत्री लोगों से सीधे बातचीत कर तालमेल बिठा रहे हैं। हालांकि राज्य में यह पहली बार नहीं है,चौहान अक्सर चुनाव से पहले इस तरह के कदम उठाने के लिए लोकप्रिय हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार एल मुरुगन ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के अनुसार सार्वजनिक रैलियों में चौहान की हरकतें ने निचली नौकरशाही से खुद को दूर करने और जनता को यह संदेश देने का तरीका है कि वे भ्रष्ट शासन का हिस्सा नहीं थे। हालांकि कोई इसे चुनावी हथकंडा भी कह सकता है ,क्योंकि यह अप्रभावी नीचली नौकरशाही थी, जिसके चलते 2018 में चौहान को कीमत चुकानी पड़ी थी।

प्रमुख खबरें

वियतनाम संग दोस्ती के 10 साल, President To Lam की Delhi यात्रा से मजबूत होगी Strategic Partnership.

धुरंधर पर Script चोरी का आरोप: Santosh Kumar ने मांगी माफी, Aditya Dhar ने बंद कराया केस

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने के बाद इंडिगो की फ्लाइट को खाली कराया गया

West Bengal में सियासी बवाल, Mamata Banerjee के इस्तीफे से इनकार पर BJP का हमला- मानसिक स्थिति ठीक नहीं