Madhya Pradesh; CM Shivraj का Congress पर निशाना, बोले- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

मध्य प्रदेश में राजनीति जबकर हो रही है। कांग्रेस और भाजपा पर वार-पलटवार की राजनीति भी जमकर हो रही है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला के राक्षस वाले बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने का कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता जनता को राक्षस कह रहे हैं... क्या बीजेपी को वोट देने वाले करोड़ों लोग "राक्षस" हैं? इसके साथ ही उन्होंने आगे सवाल किया कि आप (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) क्या मानते हैं? क्या आप जनता को "राक्षस" मानते हैं? 

इसे भी पढ़ें: 'विरासत को आगे बढ़ाएं और अतीत से सीखें', PM Modi बोले- देश गुलामी की मानसिकता से मुक्ति की ओर बढ़ रहा

इसके बाद, भारतीय जनता के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक्स ट्विटर पर सबसे पुरानी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी, जो बार-बार राजकुमार को लॉन्च करने में विफल रही, अब जनता और जनार्दन को गाली देना शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के विरोध में अंधता का शिकार हो चुके कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को सुनिए, जो कह रहे हैं- ''देश की जो जनता बीजेपी को वोट और सपोर्ट करती है, वो 'राक्षस' हैं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करने के बारे में केवल राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मा व्यक्ति ही सोच सकता है। मुझे लगता है ये असंसदीय भाषा है, हम इस पर जरूर संज्ञान लेंगे।

प्रमुख खबरें

ज्ञानू...आली रे आली, अता तुझी बारी आली! प्रकाश राज संग ध्रुव राठी की एंट्री, कॉकरोचों का नया धमाका

PBKS के हेड कोच Ricky Ponting की बढ़ी चुनौती, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने छोड़ा पद

Mantra Chanting: मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए खास मंत्र, नियमित जाप से बढ़ेगा आत्मविश्वास और शांति

Sports Ministry ने IUSF को दी राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में अस्थायी मान्यता